कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों को परेशान करने का आरोप, RPF ने 8 किन्नरों को हिरासत में लिया! रेलवे एक्ट की धारा 145 में कार्रवाई

कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों को परेशान करने का आरोप, RPF ने 8 किन्नरों को हिरासत में लिया! रेलवे एक्ट की धारा 145 में कार्रवाई

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के दिल्ली छोर एफओबी पर शुक्रवार को यात्रियों को असुविधा पहुंचाने और रेलवे परिसर में अनुशासन बिगाड़ने के आरोप में आरपीएफ ने आठ किन्नरों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

आरपीएफ कानपुर सेंट्रल के स्टाफ ने स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी के दौरान आठ किन्नरों को यात्रियों को असुविधा पहुंचाते हुए पाया। स्टाफ ने उन्हें समझाते हुए यात्रियों को परेशान न करने और रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी, लेकिन इसके बावजूद उनकी गतिविधियां जारी रहीं।

आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार ने बताया कि रेलवे परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रियों को परेशानी पहुंचाने या रेलवे परिसर में अनुशासन बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद आरपीएफ ने सभी आठ लोगों को हिरासत में लेकर धारा 145 के अंतर्गत कार्रवाई की। इस धारा के तहत रेलवे परिसर में नशे की हालत में होना या यात्रियों को परेशान करना, अभद्र या अशोभनीय व्यवहार करना और ऐसा आचरण करना जिससे यात्रियों को परेशानी हो, दंडनीय है।

आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में किसी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल आरपीएफ, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी आरपीएफ कर्मी को सूचना दें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *