मीरजापुर में सर्पदंश से 5 साल के मासूम की मौत! घर में खेलते समय बिल में डाला हाथ, सांप ने डसा

मीरजापुर में सर्पदंश से 5 साल के मासूम की मौत! घर में खेलते समय बिल में डाला हाथ, सांप ने डसा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के ढेबरा गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से पांच वर्षीय बालक कार्तिक कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि आज सुबह कार्तिक घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने घर में बने एक बिल में हाथ डाल दिया। बिल के अंदर सांप था, जिसने बालक को डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गाजीपुर स्थित सत्ती माई के यहां ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कार्तिक के पिता चंद्रसूरज बियार दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां रेनू देवी, भाई पवन कुमार और बहन अर्चना रो-रोकर बेहाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *