बहराइच में भीषण सड़क हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक को कुचलता निकल गया तेज रफ्तार डंपर; 4 घायल

बहराइच में भीषण सड़क हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक को कुचलता निकल गया तेज रफ्तार डंपर; 4 घायल

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शिवदहा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सड़क पर गिरे एक युवक को तेज रफ्तार डंपर कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

अमदापुर निवासी खुशी राम बाइक से जा रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुशी राम सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा तेज रफ्तार डंपर उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए निकल गया। गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण खुशी राम की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरी बाइक पर विकास शुक्ल, उनकी पत्नी रेनू शुक्ल उर्फ किरण और उनके दो बच्चे सवार थे। हादसे में चारों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना कारित करने वाले डंपर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *