राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कुनबे का सरधना में लगातार हो रहा विस्तार

सरधना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कुनबे में अनेक प्रतिभाशाली व्यापारियों का जुड़ाव हुआ जिन्हें फूल माला पहनाकर संगठन में शामिल करते हुए संगठन का विस्तार किया गया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक सभा का आयोजन कालन्द चुंगी स्थित हाजी शमशाद मलिक के प्रतिष्ठान पर हुआ जिसमें विधानसभा अध्यक्ष मंगू प्रधान ने कहा कि भारतवर्ष का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन राष्ट्रीय व्यापार मंडल का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और आज इसमें हाजी शमशाद मलिक तथा सैयाद राणा के साथ मनोज  चौधरी  प्रमोद अग्रवाल इरशाद सभासद  और हाजी जाकिर को भी शामिल किया गया है ।

नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी तथा अध्यक्षता कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम ने फूल मालाएं पहनाकर सैयाद राणा, हाजी शमशाद मलिक, इरशाद, हाजी कयूम, हाजी जाकिर, मनोज  चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, आदि व्यापारियों को राष्ट्रीय व्यापार मंडल में शामिल किया  ।

विधानसभा पर्यवेक्षक  दीपक शर्मा ने सभी आने वाले व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी का एकजुट होना आवश्यक है ।

शामिल होने वाले व्यापारियों सैयाद राणा प्रशासन साथ मलिक ने विश्वास दिलाया कि वह राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संघर्ष में सदैव अपना सहयोग प्रदान करेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए उपरोक्त नेताओं को संयोजक बनाया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष समीर काजी के साथ अनेक व्यापारी उपस्थित रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *