हापुड़ में त्यागी समाज ने की बैठक

हापुड़ त्यागी समाज के तत्वावधान में श्री राम वाटिका स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर सर्व समाज की सूक्ष्म बैठक कर हापुड़ जनपद के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया गया, जिसमे श्रीकांत त्यागी प्रकरण में राष्ट्रीय व क्षेत्र स्तर पर चल रहे समस्त त्यागी समाज के संगठनों से गठित सँयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आवाहन पर ग्राम गेझा नोएडा में 21अगस्त तारीख में त्यागी समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया है। त्यागी समाज हापुड़ ने आज ग्राम खड़खडी में बैठक के माध्यम से 21 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में गेझा नोएडा चलने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संयोजन समस्त त्यागी समाज हापुड़ व कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुल कुमार त्यागी एडवोकेट और कार्यक्रम का संचालन चौधरी ज्ञानेंद्र त्यागी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ज्ञानेंद्र त्यागी ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से उपरोक्त शामिल होने की बात पर जोर दिया इस अवसर पर चौधरी निखिल त्यागी अहाते वाले,राधेलाल त्यागी अच्छेजा,अरविंद त्यागी दादरी, अनिल त्यागी, मुकेश त्यागी तगासराय,सुधीर त्यागी भूनी वाले, सुधीर त्यागी भगवती गंज,अजय सुंदर नारायण सिंह, तरूण ध्यानी कोठी लक्ष्मी निवास हापुड़, ग्राम खड़खडी में पूर्व प्रधान बबलू त्यागी, पूर्व प्रधान विपिन त्यागी, दीपक मुखिया, उमेश बाबा, शेंकी त्यागी, राजेन्द्र त्यागी, पंकज त्यागी सुनील त्यागी पप्पू, दुष्यंत त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *