राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियो ने किया पौधरोपण

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जी की याद में 78 वे जन्मदिन पर शहर में 78 पौधे लगाए गए।
अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने बताया कि वे पौधारोपण के ज़रिये राजीव गांधी जी के जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते हैं। जिस तरह जंगल ख़त्म हो रहे हैं, पेड़ सूख रहे हैं, इसे देखते हुए पौधारोपण बहुत ज़रूरी है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष जलज तेवतिया ने कहा कि अफ़सोस की ही बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल ख़त्म हो रहे हैं कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के सभासद इरफान कुरेशी, सभासद नरेश भाटी, जलज तेवतिया, जस्सा सिंह, विकास त्यागी, सुखपाल गौतम, आतिफ हसन,एजाज अहमद,गुलफाम क़ुरैशी, दीपक मोघे,खालिद मोहम्मद,अनिल कुमार,सचिन कुमार आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *