प्रयागराज में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर-चेहरे पर हथियार से वार; घर से 50 मीटर दूर मिला शव

प्रयागराज में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर-चेहरे पर हथियार से वार; घर से 50 मीटर दूर मिला शव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव निवासी सुभम भारतीया पुत्र संतलाल भारतीया ने डायल हंड्रेड पर सूचना दी कि उसके भाई राहुल (25)की सिर एवं चेहरे पर किसी हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। इस सूचना पर घूरपुर थाना की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक सब्जी का कारोबार करता था। आज भोर में वह घर पैदल टहलने के लिए निकला। उसकी घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है हत्या का मुकदमा दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *