मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन की अनूठी पहल, ब्रह्माकुमारी बहनों ने गणमान्यजनों को बांधा रक्षासूत्र; दिया नशामुक्ति और सद्भाव का संदेश

मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन की अनूठी पहल, ब्रह्माकुमारी बहनों ने गणमान्यजनों को बांधा रक्षासूत्र; दिया नशामुक्ति और सद्भाव का संदेश

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गांधी नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी बाबिता दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गणमान्यजनों को रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बहनों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हरेंद्र मलिक, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, क्राइम पुलिस अध्यक्ष इंदु सिद्धार्थ, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित अनेक विशिष्टजनों के आवास पर पहुंचकर उन्हें रक्षासूत्र बांधा।

इसी क्रम में भाजपा सदस्य सत्यप्रकाश रेशू और संजय मित्तल समेत महिला पुलिस थाना प्रभारी संगीता चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पहुंचे। यहां ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें राखी बांधकर पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, नशामुक्ति और श्रेष्ठ जीवन का संदेश दिया।

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की टीम को भी बांधा रक्षासूत्र

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक संजय अरोड़ा सहित संगठन की पूरी टीम को भी रक्षासूत्र बांधा गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वयं को बुराइयों और विकारों से बचाने तथा समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव स्थापित करने का आध्यात्मिक संकल्प भी है। उन्होंने लोगों से नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहकर श्रेष्ठ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्यजनों ने ब्रह्माकुमारीज के इस प्रयास की सराहना की और रक्षाबंधन के आध्यात्मिक संदेश को समाज तक पहुंचाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *