सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की कोई मीटिंग दिनांक 20-8 -2022 को किसी भी वरिष्ठ अधिवक्ता की अध्यक्षता में आहूत नहीं की गई है। किसी अधिवक्ता ने अपना प्रचार प्रसार करने के आशय से गलत प्रेस विज्ञप्ति हापुड़ बार की मिटिंग की कुछ पत्रकार बंधुओं को प्रेषित की गई है। उक्त प्रेस विज्ञप्ति से हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड का किसी भी प्रकार का कोई ताल्लुक वास्ता नहीं है। वर्तमान में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की मीटिंग अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष के अध्यक्षता व संचालन में होती है। सभी पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया जाता है कि वह ऐसी किसी भी झूठी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर कोई भी न्यूज़ अखबार में प्रकाशित न करें अन्यथा हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड को हापुड़ बार की तरफ से झूठी न्यूज़ प्रकाशित करने पर उक्त पत्रकार व न्यूज़पेपर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

