नोएडा। भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियन नागरिक को थाना दनकौर पुलिस ने शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे। उन्हें आज सुबह को सूचना मिली कि बल्लू खेड़ा गांव के पास स्थित एक सोसाइटी के एक फ्लैट में विदेशी मूल का नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी कर सोसाइटी से नाइजीरियाई मूल के नागरिक डेस्टिनी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित का वीजा वर्ष 2023 में खत्म हो गया था। इसके बावजूद भी वह भारत में रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

