नोएडा में सनसनीखेज वारदात! 16 साल के अमृत ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, फिर मेट्रो के आगे कूदकर दी जान

नोएडा में सनसनीखेज वारदात! 16 साल के अमृत ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, फिर मेट्रो के आगे कूदकर दी जान

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर 16 वर्षीय अमृत शर्मा की मौत के मामले में आज एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृत ने पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की और इसके बाद मेट्रो रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। उसके पिता का शव थाना फेस-थ्री क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक मकान से बरामद हुआ है।

थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि शुक्रवार को अरुण शर्मा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे अमृत शर्मा ने 12 अगस्त को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। साथ ही अमृत के पिता राजू शर्मा का भी कोई पता नहीं चल रहा है। अरुण ने बताया कि राजू और अमृत गढी-चौखंडी गांव में जगन्नाथ मंदिर के आसपास रहते थे। पुलिस ने राजू की तलाश शुरू की। इसी दौरान तिकोना पार्क के गली नंबर-दो स्थित एक मकान के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इसी कमरे में राजू शर्मा और उनका बेटा अमृत रहते थे।

मृतक अमृत के पास से घटना के समय थाना सेक्टर 49 पुलिस को दो मोबाइल फोन और कुछ चाबियां मिली थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस से थाना फेस- थ्री पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि दो मोबाइल फोन में से एक मृतक का था तथा दूसरा उसके पिता का । उन्होंने बताया की चाबियों की सहायता से कमरे को खोला गया। अंदर राजू शर्मा का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, कमरे से अमृत के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। बताया गया है कि हत्या के बाद अमृत ने कपड़े बदलने और खून से सने कपड़े कमरे में ही छोड़ दिया था। फोरेंसिक टीम ने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि राजू शर्मा अपने बेटे अमृत को बाहर जाने से रोकते थे। जब वह बाहर जाते थे तो किशोर को कमरे मे बंद करके ताला लगा जाते थे। अमृत का किसी स्कूल में दाखिला भी नहीं कराया गया था। किशोर की मां उसके पिता से काफी समय से अलग-अलग रह ही थी। पुलिस के अनुसार, इन परिस्थितियों को लेकर अमृत परेशान और अवसादग्रस्त था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *