नोएडा में सड़क हादसों का कहर! अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, एक की पहचान अब भी अज्ञात

नोएडा में सड़क हादसों का कहर! अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, एक की पहचान अब भी अज्ञात

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विक्की सिंह पुत्र जय सिंह उम्र 29 वर्ष मूल निवासी जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि भवनेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल अवस्था में नोएडा के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे। वह कोमा में थे। बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *