नोएडा में दो दर्दनाक घटनाएं: सेक्टर-82 में युवक की मौत, होजरी कॉम्प्लेक्स में कामगार ने तोड़ा दम

नोएडा में दो दर्दनाक घटनाएं: सेक्टर-82 में युवक की मौत, होजरी कॉम्प्लेक्स में कामगार ने तोड़ा दम

नोएडा। नोएडा में थाना फेस-दो क्षेत्र के केंद्रीय विहार सेक्टर 82 में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना फेस दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गौरव पुत्र पदम सिंह निवासी केंद्रीय विहार सेक्टर 82 ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने उन्हें फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने एक दूसरी घटना के बारे में बताया कि संतोष कुमार पुत्र राजाराम निवासी कुलेसरा उम्र 35 वर्ष थाना फेस-दो क्षेत्र के होजरी कंपलेक्स में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी में काम करते समय बीती रात को अचानक मूर्छित हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *