नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक: गौर सिटी के पास युवक के गले से सोने की चेन लूटी, CCTV खंगाल रही पुलिस

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक: गौर सिटी के पास युवक के गले से सोने की चेन लूटी, CCTV खंगाल रही पुलिस

नोएडा। थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को आकाश राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी-वन में रहते हैं। श्री राम स्कूल के पास से वह बीती रात को पैदल गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से उनका कीमती चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *