जौनपुर में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में मीरगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में वर्तमान में केराकत तहसील में तैनात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के विरुद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में शनिवार को जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री श्वेता सिंह का विवाह वर्ष 2014 में बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था।

 

उसकी एक 10 वर्षीय पुत्री भी है। तहरीर में कहा गया है कि सुलतानपुर जिले के अमहट कोतवाली क्षेत्र के गोरा बारीक गांव निवासी विवेक श्रीवास्तव का उनके घर आना जाना था। वह वर्तमान में केराकत तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।

 

मछलीशहर तहसील में तैनाती के दौरान उन्होंने श्वेता सिंह से निकटता बढ़ाई और शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने लगे।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न किया, पर्यटन स्थलों पर ले जाकर अश्लील वीडियो बनाए तथा अन्य अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। इन परिस्थितियों से परेशान होकर श्वेता सिंह ने 09 मार्च को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मीरगंज थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *