नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, 16 फोन और चाकू बरामद

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, 16 फोन और चाकू बरामद

नोएडा। थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक बदमाश को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू आदि बरामद किया है।

थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने ग्राम सलारपुर निवासी सत्यम राय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए और चोरी के विभिन्न कंपनियों के 16 कीमती मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। इनकी गिरफ्तारी भंगेल गांव के पास से हुई है।

 

आरोपित की उम्र करीब 23 वर्ष है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह भीड़ भाड़ वाले वाले इलाके तथा बाजारों से लोगों के फोन चोरी या लूट कर लेता है। इस बदमाश ने दर्जनों वारदात करनी स्वीकार की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *