संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में थाना बहजोई पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गोकशी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गोली गाने से घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ आटा-पंवासा रोड पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपित घायल होकर गिरा पड़ा और उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र निवासी सूरज बताया। उसने 25 जुलाई की गोकशी की घटना अपने चार अन्य साथियों के साथ मिकलर अंजाम दी थी। 3एसपी ने बताया कि जल्द ही उसके अन्य चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

