कानपुर में गंगा से मिला युवक का शव, सिद्धनाथ घाट पर मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

कानपुर में गंगा से मिला युवक का शव, सिद्धनाथ घाट पर मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट के पास गुरुवार को गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह घाट पर मौजूद लोगों ने गंगा में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। फोटो और अन्य उपलब्ध माध्यमों के जरिए भी उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। घटनास्थल के आसपास से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *