मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उल्लास व धूमधाम के साथ नगर में मनाया गया। नगर के सभी मन्दिरों में विशेष सजावट के साथ-साथ भगवान राधा.कृष्ण की झांकिया सजाई गई। शहर के प्रसिद्ध औघडनाथ मन्दिर में तो कान्हा के दर्शन करने के लिए भक्तों की लम्बी लाईन दिखाई दी। औघडनाथ मन्दिर कमेटी के सदस्यों द्वारा मन्दिर में विशेष व्यवस्था की हुई थी जिससे भक्तों को किसी प्रकार की भी परेशानी नही हुई।
