वर्तमान भारत की परिस्थितियों का समाधान ही अखंड भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा

लक्ष्मीनगर(संजय धीमान)। हिन्दू जागरण मेरठ प्रान्त पुरे प्रान्त में अखंड भारत संकल्प के कार्यक्रम नगर और खंड स्तर पर कर रहा है उसमें क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है।
इसी क्रम में पुरकाजी खंड के ग्राम पंचायत शेरपुर खादर में पूर्व प्रधान विनोद चौधरी जी के आवास पर अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान के द्वारा किया गया व अध्यक्षता चौधरी कंवर पाल खजांची ने की। उन्होंने कहा कि बँटवारा एक ऐसा मामला है जिसमें सब लोग ये ढूँढने की कोशिश करते हैं कि ज़िम्मेदार कौन है। लेकिन समझने की बात है कि इतनी बड़ी घटना के पीछे एक व्यक्ति नहीं बल्कि बहुत सारी शक्तियाँ काम कर रही होती हैं। देश के विभाजन के लिए तात्कालीन परिस्थितियों से ज्यादा ब्रिटिश सरकार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इस्लामी आक्रमण जिम्मेदार थे। इसके विपरीत, इस्लामी आक्रांताओं की सोच यह थी कि वे खुद को सही और दूसरों को गलत मानते थे। अतीत में संघर्ष का मुख्य कारण यही था। अंग्रेजों की भी यही सोच थी। उन्होंने 1857 के विद्रोह के बाद हिन्दुओं और मुस्लिमों के बीच अलगाव को बढ़ाया। वहीं पूर्व प्रधान विनोद चौधरी जी ने कहा कि भारतीय मुस्लिम मानसिकता ने हिन्दू विरोध को ही मजहब मान लिया है। इस हिन्दू विरोधी और पृथकतावादी मानसिकता के कारण ही उन्होंने गांधी और नेहरू जैसे नेताओं के होते कांग्रेस का साथ नहीं दिया क्योंकि वे उसे हिन्दू कांग्रेस मानते थे। नेहरू ने मार्च, 1937 में मुस्लिम जनसम्पर्क अभियान छेड़ा तो उससे घबरा कर कवि इकबाल ने जिन्ना को मुसलमानों का नेतृत्व संभालने का आदेश दिया। इसी कारण उन्होंने मौलाना आजाद को ठुकराया क्योंकि उनकी दृष्टि से वे हिन्दू कांग्रेस का एजेन्ट थे। आज भी वही मानसिकता है। भारतीय जनता पार्टी को स्वतंत्रता पूर्व कांग्रेस के उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। इसीलिए भाजपा के साथ जुड़ने वाले प्रत्येक मुस्लिम नेता को -वह चाहे स्व. सिकन्दर बख्त हों, चाहें आरिफ बेग या आरिफ मुहम्मद, चाहे मुख्तार अब्बास नकवी या शाहनवाज हुसैन इन सभी को वे हिन्दूओं का एजेन्ट मानते हैं। जब भी 14 अगस्त का जिक्र आता है, आम हिंदुस्थानी के दिल में भारत विभाजन की विभीषका स्वतः ही सामने आ जाती है। भारत विभाजन को लेकर देशवासियों के अंदर उठती पीड़ा को अब पीएम मोदी ने अपनी आवाज दी है उसके लिए पूरा देश उनका आभारी है। कार्यक्रम में सुककड सिंह, राजेश चौधरी,बसंत प्रमुख, डॉक्टर विनीत, राजवीर ठेकेदार, मनोज चौधरी, सचिन प्रधान, नारायण सिंह, दिनेश कुमार, प्रमोद प्रधान,प्रशांत चौधरी, अमित मूंछ, दीपक कुमार, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *