केशव मौर्य ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के फैसले को बताया स्वागत योग्य, छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील

केशव मौर्य ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के फैसले को बताया स्वागत योग्य, छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के फ़ैसले के बाद सोनम वांगचुक का अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करना एक स्वागत योग्य कदम है। यह संवाद और सकारात्मक समाधान की दिशा में एक सराहनीय लोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री के फैसले पर विश्वास रखकर अपना शांतिपूर्ण आंदोलन समाप्त करें। वे अपनी बेशुमार ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में लगाएं।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक की गंभीरता को समझते हुए कठोर कानून और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का फ़ैसला लेकर करोड़ों युवाओं के भविष्य की रक्षा का ऐतिहासिक कदम उठाया है। हमें पूरा भरोसा है कि छात्र हित में इस फ़ैसले के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के युवाओं के साथ खड़े रहे हैं। उनके सपनों की रक्षा के लिए मोदी की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजा हालात में यह ज़ाहिर हो गया है कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा के अखिलेश यादव समेत आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल व अन्य विपक्षी दलों का छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना केवल सत्ता प्राप्ति का प्रयास है। उनको छात्रों के उज्ज्वल भविष्य से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है। उनको मालूम होना चाहिए कि भारत का युवा जागरूक है। राष्ट्रहित में वह अपने उज्ज्वल भविष्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। यही विश्वास विकसित भारत की एक मजबूत नींव है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *