नोएडा में मानसिक तनाव में युवक ने गहरे नाले में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

नोएडा में मानसिक तनाव में युवक ने गहरे नाले में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते गहरे नाले में छलांग लगा दिया। उसे नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सुखबीर (30) पुत्र भगवत तुगलपुर गांव में रहता था। वह मूल रूप से जनपद महोबा का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह उसने सेक्टर 150 के पास गहरे नाले में छलांग लगा दिया। आसपास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे नाले से बाहर निकाला। उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *