नोएडा में शराब के नशे में दोस्तों के बीच झगड़ा बना जानलेवा, सिर पत्थर से टकराने पर युवक की मौत

नोएडा में शराब के नशे में दोस्तों के बीच झगड़ा बना जानलेवा, सिर पत्थर से टकराने पर युवक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाले दो दोस्त बीती रात को शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा करने लगे। एक ने दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। इसी बीच एक दोस्त जमीन पर गिरा। वहां रखे हुए पत्थर से उसका सिर टकरा गया। अधिक रक्तस्राव होने के चलते वह मूर्छित हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव में रहने वाला शिशुपाल पुत्र मक्खन और उसका साथी टीटू ने बीती रात को एक साथ मदिरा पिया। मदिरा पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तथा मारपीट हो गई। टीटू ने शिशुपाल को धक्का दे दिया। वह पास में ही पड़े पत्थर पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए उसके अन्य साथियों ने भंगेल गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह को इस मामले में मृतक परिजनों ने शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपित टीटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *