प्रयागराज में अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के मटीही गोसौरा कला गांव में सोमवार को फंदे से अधेड़ का शव लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के मटीही गोसौरा कला गांव निवासी अवधेश पटेल (50) का शव सोमवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। परिवार से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोग यदि कोई तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *