राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- यह घटना हमारे लिए कलंक, नहीं होगी दोबारा ऐसी चूक

राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- यह घटना हमारे लिए कलंक, नहीं होगी दोबारा ऐसी चूक

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने आप में “कलंक” है। हम सभी स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि व्यवस्थाओं में सुधार होगा। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू नृपेन्द्र मिश्र ने कहा किा पुराने मंदिर स्मारक का निर्माण लगभग पूरा हाे गया है। अब वहां 24 घंटे अखंड ज्योति जलाने की तैयारी है। हुतात्मा स्मारक का निर्माण जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

 

30 जुलाई तक राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे होने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि समय रहते कार्य पूरा हाे जाएगा। केवल चार किलोमीटर लंबी चहारदीवारी का कार्य शेष है, जिसे 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का ऑडिटोरियम दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होगा। राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की स्टोरीलाइन तैयार है। वीडियो प्रस्तुति पर बैठक में अंतिम निर्णय होगा। इसके अलावा उन्हाेंने बताया कि सीईओ की नियुक्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति अंतिम फैसला करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *