वाराणसी में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; नई प्रतिमा स्थापित कर जांच तेज

वाराणसी में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; नई प्रतिमा स्थापित कर जांच तेज

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में थाना कपसेठी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुरु में पॉलिटेक्निक के पास लगी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही थाना कपसेठी पुलिस मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। इसके उपरांत सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब एवं उप जिलाधिकारी पिण्डरा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से डॉ भीमराव अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई दी गई है। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। साक्ष्य संकलन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *