सीतापुर में सड़क किनारे मिला महिला का शव, गले पर चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सीतापुर में सड़क किनारे मिला महिला का शव, गले पर चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सीतापुर। जिले के हरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनापुर से कबीरपुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर हरगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की पहचान ग्राम कैथाभारी निवासी रक्षपाल की पत्नी रेनू (40) के रूप में हुई। शव के गले पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। वहीं, मायके पक्ष के लाेगाें ने बेटी की हत्या का आराेप ससुरालियाें पर लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर घटना का खुलासा करने को कहा।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतका नशे की आदी बताई जाती थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वह अक्सर अलग-अलग लोगों के साथ आती-जाती रहती थी। हालांकि, पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल तथा क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी.निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर घटना का खुलासा करने कोकहा।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।हरगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नही मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *