ग्रेटर नोएडा में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में लगी भीषण आग: एसी में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, क्लीनिक जलकर खाक

ग्रेटर नोएडा में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में लगी भीषण आग: एसी में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, क्लीनिक जलकर खाक

नोएडा। नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के घरबार गांव के पास गुरुवार की सुबह को एक अल्ट्रासाउंड की क्लीनिक में एयर कंडीशन में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गुरुवार सुबह को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना कासना क्षेत्र के घरबार गांव के पास स्थित एक अल्ट्रासाउंड की क्लीनिक में लगे में लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से क्लिनिक पूरी तरह से जल गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *