मेरठ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान, कुष्ठावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है, को सूचित करते हुये बताया कि उनकी दिव्यांग पेंशन में विभागीय पोर्टल https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाकर अपनी पेंशन में मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड अपडेट कराना आवश्यक है। उन्होेने कहा कि किसी भी दिव्यांग को दिव्यांग पेंशन में मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड अपडेट करने में कोई समस्या आ रही है तो वो दिव्यांगजन अपनी बैक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित होकर मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड अपडेट करा सकता है। अन्यथा दिव्यांग पेंशन बन्द हो जायेगी।

