बहराइच में दो कारों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

बहराइच में दो कारों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

बहराइच। जिले के बहराइच-नानपारा मार्ग पर रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़न्त हो गयी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार तीन अन्य लाेग घायल हो गए। सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने शनिवार काे यह बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नानपारा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर मृतक की पहचान विनाेद यादव के रूप में की।वहीं, दूसरी कार में सवार चांद बाबू, समेत तीन लाेग घायल हाे गये, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद साजिद और चाँद बाबू के गंभीर जख्मी होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *