नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के मालिक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि नरेंद्र कुमार (५४) पुत्र रघुवर शाह मूलनिवासी जनपद सिवान बिहार सेक्टर 63 में एक कंपनी चलाते थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी पीसीबी कंपनी के बाथरूम में बने शौचालय में बीती रात मूर्छित हालत में मिले। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत हृदय घात के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

