शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी से मिले भाजपा एससी मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी सामोद कुमार दिवाकर, संगठन और समाज हित पर हुई चर्चा

शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी से मिले भाजपा एससी मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी सामोद कुमार दिवाकर, संगठन और समाज हित पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। भाजपा एससी मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी एवं एमएलसी डॉ. सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि सामोद कुमार दिवाकर ने उत्तर प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री एवं चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक व शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी से चंदौसी में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर राज्यमंत्री का स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों सहित समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और समाज के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप आर्य सहित कई कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में तेजपाल सिंह दिवाकर, जगदीश दिवाकर, मामचंद दिवाकर, राजवीर कश्यप और सभासद विनीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती, समाज हित से जुड़े विषयों और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यमंत्री गुलाबो देवी से हुई इस मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। सभी ने मिलकर समाज सेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *