फर्रुखाबाद। कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास में रविवार देर रात अंग्रेजी शराब की दुकान पर विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन को तत्काल हटाने की मांग करने लगे। दुकान प्रबंधन द्वारा सोमवार को कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद युवक नहीं माने और विवाद बढ़ गया।

बताया गया है कि आरोपियों ने सेल्समैन को पकड़कर दुकान से बाहर खींच लिया और उसके साथ लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उन्नाव निवासी ठेका मालिक शुभम जायसवाल भी घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश चन्द्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों का पता लगया जा रहा है।


