सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्र में ग्राम बरासिन के पास गोमती नदी के किनारे सोमवार को एक व्यक्ति का शव फांसी से लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने सोमवार को बताया कि आज सुबह थाना बल्दीराय क्षेत्र में ग्राम बरासिन के पास गोमती नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी से लटका हुआ मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं अन्य माध्यमों से उस व्यक्ति की पहचान अय्यूब अली (29) पुत्र सिद्दीक् अली निवासी कोतवाली नगर के ईमिलिया गाँव के रूप में हुई है। उनके भाई मौके पर पहुंचे।
भाइयों ने बताया कि इनके अय्यूब अली मानसिक रूप से परेशान थे। 14 जून को शादी हुई थी। वह दो दिन पूर्व घर से गायब था । आज उनका शव यहां पर लटका मिला हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
Post Views: 8

