बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चो को सम्मानित किया गया, जिसमे तीन बच्चे वंश पुत्र सोनू, अरमान पुत्र महबूब, वंश पुत्र अशोक का चयन नवोदय विद्यालय सरफाबाद बागपत में होने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अतिथिगण ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इन्ही के साथ चित्रकला के क्षेत्र में अपनी कला का लोहा मनवाने के लिए खुशी पुत्री सत्यवीर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप बलि ने कहा की बच्चों का सम्मान करना बहुत जरूरी है ताकि बच्चों का हौसला बढ़ सके समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि नवोदय विद्यालय में बच्चों का चयनित होना बड़े गर्व की बात है इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि आज के प्रतिभाशाली बच्चे हमारे देश का भविष्य है, बच्चो को सम्मानित करने से उनको प्रोत्साहन मिलता है जिस से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है, ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी प्रतिभाशाली बच्चो को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
स्कूल प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सभी काआभार व्यक्त किया इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनोज कुमार सहित ग्राम समाज के काफी लोग उपस्थित रहे,
