आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा पर आयोजित कृषि सम्मान समारोह में जनपद बागपत में बिनोली एफपीओ के सभापति श्री देवेंद्र राणा , एवं सीईओ श्री पाहुल कुमार को जनपद स्तरीय प्रगति समीक्षा में एफपीओ बिनोली को प्रथम स्थान पाने पर सम्मान किया गया इस अवसर पर एफ,पी,ओ बिनोली के कई सम्मानित प्रगतिशील बृजपाल राणा निरपूरा नरेंद्र अहलावत कlन्नड़ ,यशवीर राणा दहा आदि किसानों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक तिरंगा एक पौधा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सरूरपुर गुफा वाले मंदिर से पैदल मार्च करते हुए जैविक प्रेरक प्रगतिशील किसान श्री देश वीर नैन, ओमकार तोमर, नीरज शर्मा, आदि कई संगत कर रहे देश प्रेमियों को कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण में पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया तथा उनके देश हित में किए गए कार्य को सराहा ते हुए खुद उनके पद चिन्ह पर चलने का आह्वान कियाl
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में गन्ना विभाग पशुपालन विभाग उद्यान विभाग कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान खेकड़ा से 15 15 किसानों को लगभग 75 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया संचालन केवीके प्रभारी डॉ संदीप चौधरी ने किया इस अवसर पर डॉ रविंद्र सिंह डॉ अमित चौधरी मौसम वैज्ञानिक अंकिता रामकुमार तोमर प्रेम सिंह राणा आदि सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
