मुरादाबाद में गोबर डालने के विवाद में फायरिंग, एक युवक की मौत, गांव में तनाव

मुरादाबाद में गोबर डालने के विवाद में फायरिंग, एक युवक की मौत, गांव में तनाव

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान घर के बाहर खड़े एक अन्य युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिलाधिकारी डा राजेंद्र पैंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में गांव निवासी दो सगे भाइयों निखिल और विकास का पड़ोस में रहने वाले आशीष से गोबर डालने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान वहां फायरिंग हो गई और पास में ही अपने घर के बाहर खड़े

अंकित (22) पुत्र कल्लू जाटव की गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया तथा आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आरोपितों पर कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी देहात ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि युवक आशीष और मृतक अंकित के परिवार जनों की ओर से जो तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी क गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कानूनी होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *