20 अगस्त को मनाया जायेगा सदभावना दिवस

20 अगस्त को मनाया जायेगा सदभावना दिवस

मेरठ। अपर जिला मजिस्टेट (नगर) मेरठ दिवाकर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयन्ती प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सदभावना दिवस के रूप में मनाये जाने के शासन से गत वर्ष के निर्देश प्राप्त है। उन्होने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अगस्त 2022 को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सदभावना का विषय सभी धर्मों, भाषाओ और क्षेत्रों के लोगो के बीच राष्ट्रीय एकता और संप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होने बताया कि इस अवसर पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु कलेक्टेªट स्थित बचत भवन में 20 अगस्त 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे शासन से प्राप्त शपथ लेने का आयोजन किया गया है। उन्होने सभी संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण से समय से उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु कहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *