जालौन में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग करने वाला शातिर बदमाश घायल, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

जालौन में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग करने वाला शातिर बदमाश घायल, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

उरई। कोतवाली जालौन क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपित ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इस दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है।

बता दें कि बीते 2 जून को जालौन कोतवाली में वादी संकल्प सिंह ने तहरीर दी कि अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम मे कोतवाली , स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ग्राम लौना संपर्क मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शातिर अभियुक्त छोटेलाल ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस टीम ने जवाबी और नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली में अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *