बहराइच में सीबीआई का बड़ा एक्शन: किसान से रिश्वत लेते इंडियन बैंक मैनेजर और सहयोगी गिरफ्तार

बहराइच में सीबीआई का बड़ा एक्शन: किसान से रिश्वत लेते इंडियन बैंक मैनेजर और सहयोगी गिरफ्तार

बहराइच। सीबीआई की ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ करते हुए शुक्रवार देर शाम को इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये बैंक शाखा नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गुरघुट्टा में स्थित है। दोनों आरोपितों को शनिवार को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर एक किसान से बैंक मैनेजर ललित मोहन ने रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि बैंक शाखा प्रबंधक ललित मोहन और उनके निजी कर्मचारी मनोज ने किसान से पहले दस हजार रुपये की मांग की थी, बाद में पांच हजार रुपये में मामला तय हुआ। इधर, किसान की शिकायत पर सीबीआई की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम ने मौके से ही बैंक शाखा प्रबंधक ललित मोहन और उनके निजी कर्मी मनोज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए टीम दोनों लखनऊ लेकर रवाना हो गई, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कारणों को देखते हुए बैंक शाखा को अस्थायी रूप से अभी के लिए बंद कर दिया गया और अंदर-बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और भी लोग तो शामिल नहीं हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *