मुजफ्फरनगर: दोस्ती के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, तीन सगे भाइयों पर आरोप, गांव में तनाव

मुजफ्फरनगर: दोस्ती के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, तीन सगे भाइयों पर आरोप, गांव में तनाव

मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अंकित उर्फ भूरा पुत्र स्वर्गीय सतीश को उसके ही परिचित ने दोस्ती के बहाने घर से बुलाया और गांव के बाहर स्थित शराब के ठेके पर ले गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन सगे भाइयों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि पैसों के पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने पहले शराब के दौरान कहासुनी शुरू की और फिर देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। तीनों भाइयों ने लोहे की रॉड और हाथों में पहने भारी कड़ों से अंकित पर सिर और सीने पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Budhana पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक के ताऊ की तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों ब्रह्मसिंह, अरुण और अजय के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *