हापुड़। हापुड़ गाजियाबाद मे आज भगवती इंस्टीट्यूट मसूरी में सभी विद्यार्थियों, फैकल्टीज और स्टाफ ने सामूहिक प्रतिज्ञा कर नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।

अपने जिले, राज्य व देश को नशा मुक्त करने हेतु अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास करने की प्रतिज्ञा सभी के द्वारा ली गई।

प्रदेश की सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के संस्थानो के माध्यम से युवाओं की शक्ति का प्रयोग, नशा मुक्त भारत के निर्माण में करने हेतु यह प्रतिज्ञा अभियान चलाया है।
संस्थान परिसर व निकट क्षेत्र को कड़ाई से सदैव ही नशा मुक्त रखा जाता है साथ ही अब देश को नशा मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा सराहनीय है।
निदेशक डॉ. अनिरुद्ध विश्वास ने नशे के भयावह परिणामों पर व्यापक चर्चा की व प्रोफेसर योगेश शर्मा ने सभी को प्रतिज्ञा दिलाई व धन्यवाद दिया।
