नोएडा सेक्टर 48 की सोसाइटी में फ्लैट में आग, बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बचाया गया

नोएडा सेक्टर 48 की सोसाइटी में फ्लैट में आग, बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बचाया गया

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल के फ्लैट में बृहस्पतिवार की देर रात को आग लग गई। इस घटना में फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग दंपति फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तथा फ्लैट के अंदर फंसे दोनों बुजुर्गों को सकुशल बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फ्लैट के अंदर धुआं भर गया था। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। फायर ब्रिगेड के सराहनीय कार्य की सोसाइटीज के लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि आग में तीन लोग फंसे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर सर्विस की गाड़ियां पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि फ्लैट के अंदर एक पुरुष उम्र 86 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 83 वर्ष फंसे हुए हैं। दोनों लोग अधिक आयु होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है। उनका फ्लैट अंदर से बंद था, तथा फ्लैट के अंदर धुआं भरा था।

उन्होंने बताया कि फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा हाइड्रोलिक मशीन तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से फ्लैट का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया गया। टीम द्वारा साहसिक कार्य का परिचय देते हुए दोनों बुजुर्ग लोगों को रेसक्यू करके बाहर निकला गया। धुआं ज्यादा होने के चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उन्हें तुरंत एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों बुजुर्ग की हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की इस साहसिक कार्य की वहां के रहने वाले लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

प्रत्यक्षदर्शी एम के सिंह ने बताया कि फायर विभाग की कार्यप्रणाली को आज हमने जिस तरह से देखा उसकी काफी प्रशंसा करते हैं। उनके अनुसार पूरा घर धुएं से भरा हुआ था। अपनी जान की परवाह किए बिना फायर ब्रिगेड ने बुजुर्ग दंपति को बाहर निकाला। वहां की रहने वाली श्रीमती सुनीता सिंह ने भी फायर ब्रिगेड के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बुजुर्ग दंपति की जान बचाने पर विभाग की काफी प्रशंसा की। सोसाइटी में रहने वाले अरविंद सिंह ने कहा कि हमने अब तक सुना था कि फायर ब्रिगेड के लोग काफी लापरवाही से काम करते हैं, लेकिन आज हमने उन्हें काम करते हुए देखा तो उन्हें सलाम करने का मन करता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *