पटना में भीषण सड़क हादसा, प्रशिक्षण से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों समेत चार की दर्दनाक मौत, एनएच पर खड़े ट्रक में घुसी कार

पटना में भीषण सड़क हादसा, प्रशिक्षण से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों समेत चार की दर्दनाक मौत, एनएच पर खड़े ट्रक में घुसी कार

पटना। पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों की बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष सजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं।

दुर्घटना में वाहन चालक की भी मौत की सूचना है।

बताया जा रहा है कि 10-11 जून यानी दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत गुरुवार शाम तीनों थानाध्यक्ष कार से वापस मधेपुरा के लिए रवाना हुए। कार निजी चालक ज्योतिष कुमार चला रहा था। रात एक बजे बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के समीप एनएच पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में तीनों थानाध्यक्ष और कार चालक की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *