नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत में इमारत गिरने के मामले पर उच्चतम न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई है। अवैध निर्माण को लेकर नियुक्त एमिकस क्यूरी ने रिपोर्ट दाखिल की है।

एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम की ओर से लगातार अनदेखी और लापरवाही की वजह से इमारत गिरी है। रिपोर्ट में भवन कानूनों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। रिपोर्ट में दिल्ली में अवैध निर्माणों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट में हादसे की जवाबदेही तय करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। रिपोर्ट में मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। रिपोर्ट में एमिकस क्यूरी का कहना है कि दिल्ली नगर निगम की लापरवाही की वजह से साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास 30 मई को सैदुलाजाब इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई। इमारत पास की कैंटीन पर गिरी, जहां कई लोग खाना खा रहे थे। उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला और वे मलबे के नीचे दब गए।

