महोबा में धसान नदी में डूबे दो भाई, बेटे को बचाने के प्रयास में शिक्षक समेत दोनों की मौत

महोबा में धसान नदी में डूबे दो भाई, बेटे को बचाने के प्रयास में शिक्षक समेत दोनों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद में धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार को पनवाड़ी थाना क्षेत्र पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

फतेहपुर जनपद के चांदपुर क्षेत्र के विजौली गांव निवासी जितेंद्र पुत्र विजय बहादुर (33) जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के नेकपुरा गांव में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात थे। जितेंद्र पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अपने छोटे भाई राजा (31), रंजीत (29) और पत्नी कोमल, इकलौते बेटे सिद्धांत और साले दिलीप के साथ रविवार को नगारा घाट गांव में धसान नदी किनारे विश्वामित्र आश्रम घूमने गए थे।

बताया जा रहा है कि इस दाैरान शिक्षक जितेंद्र अपने बेटे के साथ नदी में नहा रहे थे, तभी वह दोनों गहरे पानी में चले गए। जहां उनका बेटा पानी में डूबने लगा। पिता जितेंद्र बेटे को बचाने के प्रयास में खुद गहराई में चले गए। इस दाैरान बेटा तो बच गया लेकिन वह गहराई में समां गए। बड़े भाई को डूबता देख छोटा भाई राजा भी नदी में कूद गया और वह भी गहरे पानी के भंवर में फंस गया। देखते ही देखते दोनों भाई काल के गाल में समा गए।

भाई रंजीत ने बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़ा भाई राजा खाकी का सपना सजाकर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए आया था। नदी में दोनों भाइयों ने एक दूसरे को बचाने की अंतिम सांस तक कोशिश की, लेकिन वह नाकामयाब रहे और दोनों बड़े भाई जितेंद्र और राजा गहरे पानी में समां गए।

पनवाड़ी थाना क्षेत्र की नगारा घाट चौकी प्रभारी सनय कुमार ने सोमवार को बताया कि नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों काे निकालते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *