ऊर्जा बचत का संदेश देने ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, जनता से की ईंधन बचाने की अपील

ऊर्जा बचत का संदेश देने ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, जनता से की ईंधन बचाने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा स्थित अपने कार्यालय आने-जाने के लिए ई-रिक्शा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों तथा खाड़ी देशों में जारी अस्थिरता के बीच ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोलियम ईंधनों की बचत की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

खन्ना ने नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा वैकल्पिक एवं स्वच्छ परिवहन साधनों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।

खन्ना ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी नागरिक यथासंभव न्यूनतम ईंधन खपत वाले साधनों का प्रयोग करें। छोटी दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल, ई-रिक्शा, सार्वजनिक परिवहन अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों को प्राथमिकता देकर न केवल पेट्रोलियम ईंधनों की बचत की जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय हित में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। सुरेश खन्ना ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में एक दिन भी ईंधन की खपत कम करने का प्रयास करे तो यह राष्ट्रहित में एक बड़ा योगदान सिद्ध होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *