बिहार में अस्पताल अग्निकांड: 4 की मौत, कई घायल, सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे की घोषणा

बिहार में अस्पताल अग्निकांड: 4 की मौत, कई घायल, सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे की घोषणा

जफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग से हड़कंप मच गया। इस दाहसे में 4 लोगों की जान चली गई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि कई मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोक्ट में लिखा कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

 

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। सीएम सम्राट ने मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आईएएनएस से बताया कि आईसीयू में आग लगने से भारी मात्रा में धुआं फैल गया। मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। लोगों के अनुसार, यूनिट के इंचार्ज को भी अन्य मरीजों के साथ गंभीर चोटें आई हैं। अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। आईसीयू और सीसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

एसएसपी कान्तेश मिश्रा ने बताया कि अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे भर्ती कराया गया है। यह घटना लगभग 3:30–3:45 बजे हुई। माना जा रहा है कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

 

हालांकि, भर्ती 12–13 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां मौजूद एक शख्स ने आईएएनएस से बताया कि रात करीब 3 बजे, अस्पताल का आईसीयू पूरी तरह से धुएं से भर गया था। स्थिति को संभालने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भाग खड़े हुए। धुएं की वजह से आईसीयू में रुमाल बांधकर जाने पर भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *