हमीरपुर में घरेलू कलह से परेशान चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर में घरेलू कलह से परेशान चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के औड़ेंगा गांव में खेतो में काम करने के बहाने गई चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजने के साथ ही शनिवार को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राठ क्षेत्र के औड़ेरा गांव निवासी शिव कुमार की पत्नी परमी (57) चार बच्चों की मां थी। वह घर की कलह से परेशान थी।

 

आए दिन घर में कलह से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। वह घर से अपने खेत गई और पेड़ पर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। फांसी के फंदे पर उसे लटकते देख खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि परमी मानसिक रूप से परेशान थी। इसके लिए वह दवा भी लेती थी। राठ कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने शनिवार को बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता करने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *