नोएडा में रफ्तार का कहर; बीटेक छात्र समेत 4 लोगों की सड़क हादसों में दर्दनाक मौत

नोएडा में रफ्तार का कहर; बीटेक छात्र समेत 4 लोगों की सड़क हादसों में दर्दनाक मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर हुए अलग अलग सड़क हादसों में बीटेक के छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

थाना बादलपुर के प्रभारी अमित भड़ाना ने शनिवार को बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डेरी मच्छा गांव के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद के एबीएस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करने वाले हिमांशु (२१) पुत्र सतीश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सुरजीत (२६)पुत्र तिलक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दादरी के प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सड़क हादसे में पुष्पेंद्र(४३) पुत्र धर्मवीर की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह थाना बिसरख निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राहुल शर्मा पुत्र सुनील शर्मा की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *